Breaking News

#MNN24X7 दरभंगा, 19 मार्च, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ.अमरेंद्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सभी संस्थान के सीएचओ को मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

मास्टर ट्रेनर डॉ.अमरेश कुमार साहू के द्वारा मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार का प्रबंधन बचाव एवं रेफरल की विस्तृत जानकारी साझा किया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि जिले में इसको लेकर सभी आवश्यक तैयारी कर ली गई हैं।

चमकी को धमकी विषयों को लेकर आयुष्मान आरोग्य मन्दिर को भी तैयार करने को लेकर डॉ.अमरेंद्र कुमार मिश्रा ने विशेष तैयारी को लेकर चर्चा एवं समीक्षा किया गया।

मौके पर भीडीसीओ आशुतोष कुमार डी भी डी सी बबन कुमार,पिरामल फाउंडेशन से चन्द्रेश कुमार कर्ण एवं सभी प्रखंड से आए सी एच ओ उपस्थित रहे।