Breaking News

#MNN24X7 दरभंगा, 19 मार्च सहायक आयुक्त(मद्य निषेध), दरभंगा प्रदीप कुमार ने बताया कि अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर, दरभंगा विकास कुमार की उपस्थिति में मद्य निषेध विभाग,दरभंगा द्वारा जप्त एवं समाहर्ता न्यायालय से राजसत व विनष्टीकरण प्राप्त आदेश के अलोक में विदेशी शराब 515.800 लीटर, देशी और चुलाई शराब 1314.400 लीटर कुल 1830.200 लीटर शराब विनष्ट किया गया।

सहायक आयुक्त,मद्यनिषेध ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है एवं शराब का क्रय-विक्रय, परिवहन एवं भंडारण करना बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (यथासंशोधित) के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है।