Breaking News


#MNN@24X7 पटना। नीगरानी विभाग की टीम ने शुक्रवार की रात एक साथ पटना और बक्सर में बड़ी कार्रवाई की। भवन निर्माण विभाग के सेंट्रल डिविजन के कार्यपालक इंजीनियर के गर्दनीबाग स्थित फ्लैट से एक करोड़ से भी अधिक कैश बरामद किया गया है। रूपए दो अलग-अलग बैग में रखे हुए थे। दोनों बैग में 2000 और 500 के नोट भरकर रखे हुए थे। साथ ही इनके ठिकाने से 27 लाख रुपए से अधिक के कीमत के जेलर गैलरी भी बरामद की गई है। कार्यपालक इंजीनियर का नाम सुजीत कुमार है।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम देर रात तक एग्जीक्यूटिव के घर में मौजूद रही। इनके हर एक चीज की जांच कर रही है। हर कागजात की पड़ताल कर रही है। विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो पटना के डीएसपी पवन ने बताया कि 12 लोगों की टीम में सर्च ऑपरेशन चलाया। इंजीनियर के बेसमेंट में ऑफिस में 2लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। वहीं बेसमेंट के फ्लैट और सेकंड फ्लोर के फ्लैट से तलाशी के दौरान लगभग 1 करोड़ नगदी और 27 लाख 85 हजार के ज्वेलर बरामद हुए हैं। निगरानी की टीम ने शुक्रवार को पहले संजीत कुमार को 2 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ पटना में पकड़ा। इनके खिलाफ एफआईआर नंबर 64/2022 भी दर्ज किया है। इसके बाद पटना में गर्दनीबाग के हरेंद्र विला अपार्टमेंट स्थित फ्लैट और बक्सर स्थित पुश्तैनी घर को पुश्तैनी घर को खागालना शुरू किया।

दोनों ही जगहों पर उस वक्त निगरानी की अलग-अलग टीम मौजूद थी। संजीत ने ठेकेदार आनंद कुमार से रिश्वत मांगी थी। दानापुर के सगुना मोर इलाके के रहने वाले हैं और लोग एजेंसी के संचालक हैं। इनकी कंपनी ने भवन निर्माण विभाग के लिए काम किया था। इसकी एवज में 16 लाख 8 हजार 880 रुपए का बिल बना था। आरोप है कि इस बिल के भुगतान के एवज में इंजीनियर ने 2 लाख रिश्वत की डिमांड कर दी थी। इसके लिए वह प्रेशर बना रहा था। तब आनंद कुमार ने 1 दिसंबर को निगरानी मुख्यालय में शिकायत की।फिर जांच और करवाई का जिम्मा डीएसपी पवन कुमार को दिया गया। इसके बाद आज ही करवाई हो गई।