कृषि कर्ज माफ करो- सिंचाई हेतु मुफ्त बिजली का प्रबंध करो।

जमीन सर्वे एवं दाखिल खारिज में व्याप्त भ्रष्टाचार बंद करो।

खेतों से जलनिकासी की व्यवस्था हो।

#MNN@24X7 ताजपुर/समस्तीपुर, 19 जुलाई अखिल भारतीय किसान महासभा से जुड़े किसानों ने शुक्रवार को जुलूस निकालकर भाजपा- जदयू की बिहार सरकार को किसानों विरोधी सरकार का संज्ञा देते हुए बाजार क्षेत्र के गांधी चौक पर पूतला फूंका।

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में किसान बाजार क्षेत्र के गांधी चौक पर पहुंचकर अभाकिम के झंडे, बैनर एवं नारे लिखें तख्तियां लेकर जुलूस निकाला। नारे लगाते जुलूस बाजार क्षेत्र के मुख्य मार्गों का भ्रमण कर पुनः गांधी चौक पहुंचकर जुलूस सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता मनोज कुमार सिंह ने किया। सभा को राजदेव प्रसाद सिंह, सुरेश सिंह, रवींद्र प्रसाद सिंह, कुशेश्वर शर्मा, मनोज ठाकुर, उपेंद्र शर्मा, वार्ड पार्षद मुकेश मेहता, विंदेश्वर राय, सुधीर राय, हरेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि देश के लोगों को पेट भरने वाले किसान खुद संकट ग्रस्त हैं। महंगा खाद,बीज, बिजली, पानी, कृषि यंत्र खेती एवं किसानी को और बर्बादी के रास्ते ले जा रही है। किसानों का फसल कभी सुखा तो कभी अतिवृष्टि का भेंट चढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में किसानों का कर्ज माफ, फसलों पर एमएसपी, नि:शुल्क बिजली, पानी, खाद, बीज, कृषि यंत्र मुहैया कराकर खेती- किसानी को को बचाने के लिए आगे आना चाहिए।

अंत में किसानों ने जमीन सर्वे एवं दाखिल खारिज में व्याप्त भ्रष्टाचार का जिम्मेवार जदयू- भाजपा सरकार को बताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पूतला फूंककर विरोध जताया।