#MNN@24X7 दरभंगा, क़ृषि विज्ञानं केंद्र जाले द्वारा आज 21 नवंबर 2023 को खड्का बसंत गाँव वार्ड नंबर 3 जाले ब्लॉक में विश्व मात्स्यकी दिवस मनाया गया। क़ृषि विज्ञानं केंद्र जाले प्रमुख डॉ दिव्यांशु शेखर की देखरेख में मात्स्यकी विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ पवन कुमार शर्मा द्वारा खड्का बसंत गाँव वार्ड नंबर 3 जाले ब्लॉक में विश्व मात्स्यकी दिवस मनाया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण कृषक एवं कृषक महिलाओं को मछली पालन विषय पर जागरूक करने हेतु विभिन्न जानकारियां दी गयीं। जिनमे प्रमुख रूप से निम्न विषयो पर विस्तृत चर्चा की गई –

. प्रधान मंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत मत्स्य किसानों हेतु सहायता के प्रावधान।
. मत्स्य पालन एवं पशु पालन हेतु किसान क्रेडिट कार्ड की व्यवस्था एवं दी जाने वाली धन्यवाद राशि की सीमा एवं ब्याज दर।
. मत्स्य तालाब निर्माण एवं प्रबंधन।
. उचित प्रजाति का चयन।
. रोग निदान एवं प्रबंधन।
. मत्स्य जक्षेत्र मै रोजगार के अवसर एवं संभावनाएं
आदि।

कार्यक्रम के दौरान मात्स्यकी विशेषज्ञ डॉ पवन कुमार शर्मा द्वारा किसानों की जिज्ञासायें जानी गई एवं उनके लिए उचित समाधान भी सुझाये गये।

कार्यक्रम के समापन पर क़ृषि विज्ञानं केंद्र जाले प्रमुख डॉ दिव्यांशु शेखर ने बताया की, सीखे गए ज्ञान का उपयोग करना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी बल दिया की प्रत्येक अपना तालाब बनाये एवं वैज्ञानिक विधि से मछली पालन करें।

कार्यक्रम के दौरान बल्ली साहनी, अनिल साहनी, बबलू कुमार साहनी, राकेश साहनी, सहदेव साहनी, सुरेश साहनी, जोगिंदर साहनी, रणजीत साहनी, सुकुमरिया देवी, रेशम देवी, सुखसेल देवी, सोभित साहनी, रामपारी देवी, सिकीलिया देवी एवं अन्य कृषक उपस्थित रहे।