Breaking News

माले ने दिया श्रद्धांजलि, की मुआवजे की मांग।

#MNN@24X7 दलसिंहसराय/समस्तीपुर, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के नगरगामा पंचायत के वार्ड-5 स्थित पोखर में सुबह के अर्ध्य के दौरान नहाने के क्रम में डूबकर युवक की मृत्यु हो गई।

मृतक की पहचान नगरगामा निवासी किशुनजीत दास के पुत्र कुमोद कुमार (21) के रूप में हुई है। सोमवार को सुबह के अर्ध्य के दौरान युवकों की टोली पोखर में स्नान कर रहा था। अधिकांश लोग पोखर से लौट चुके थे। इसी दौरान स्नान कर रहे युवक की डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग पोखर पहुंचकर मृतक के शव को निकला। घटना से खुशी का माहौल मातम में बदल गया। चहुंओर शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के शव को परिजन को सौंपने की बात पुलिस ने बताया।

भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव उदय कुमार, विकास कुमार, बिट्टू कुमार, मंजय कुमार आदि ने घटना स्थल का दौरा कर परिजनों को ढ़ाढ़स दिलाते हुए मृतक के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की है।

उक्त आशय का प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र सिंह ने मृतक के परिजनों को 5 लाख रूपये मुआवजा समेत अन्य सरकारी सुविधा देने की मांग की है।