गुप्त सूचना के आधार पर पीछा करने के बाद भारी मात्रा में शराब के साथ एक गिरफ्तार : सुदेश्वर लाल

दरभंगा। शुक्रवार की सुबह गुप्त सूचना के अनुसार उत्पाद विभाग के द्वारा कमतौल की ओर से आसमानी रंग की एक वैगनआर कार जिसका नं DL2C AA 6085 से भारी मात्रा में शराब कमतौल होते हुए दरभंगा लाई जा रही थी। उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर, सुदेश्वर लाल ने बताया 25 कार्टून जो 220 लीटर देशी सोफिया नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति बलबा मधुबनी निवासी, अमित कुमार को बहुत दूर तक पीछा करने के बाद गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया उत्पाद विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाई जा रही है। जिसमें एक दिन पूर्व भी बड़ी संख्या में शराब की बरामदगी की गई है। जिसमें शराब पीने वाले और बेचने वाले दोनों तरह के लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी देते हुए उन्होंने बताया अभी इसके पूर्व के इतिहास की जानकारी ली जा रही है। वैसे अभी तक इनलोगों ने कुछ भी जानकार नहीं दी है। लेकिन ये जल्द ही बताएंगे की कैसे नेपाल से शराब की तस्करी कर यहां तक पहुंचे साथ ही दरभंगा में किस व्यक्ति को डिलीवरी देनी थी। जानकारी रहे की गुप्त सूचना मिलने पर यह कार्यवाही की गई है।