#MNN@24X7 दरभंगा, 28 अक्टूबर, कला, संस्कृति एंव युवा विभाग, बिहार, राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का खेल में कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स( बालक) प्रतिभागियों की प्रतियोगिता, प्रतिनियुक्त सभी शारीरिक शिक्षा शिक्षक, खेल संघ के तमाम पदाधिकारी, वरीय खिलाड़ी एवं खेल प्रेमियों द्वारा, संपन्न कराया गया।
    
दरभंगा जिला के सभी प्रखण्डों से आये प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखने को मिला। साथ ही बढ़-चढ़ कर प्रतियोगिता में अपना दम-खम दिखाया। प्रत्येक दिन की तरह आज भी रविन्द्र कुमार सिंह द्वारा मंच संचालन किया गया।
    
प्रतियोगिता के परिणाम के उपरांत जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।

बैंडमिंटन (बालक) अण्डर – 19 में के.एस. कॉलेज के मो. माजिद नबी ने प्रथम स्थान, हर्षमणि सिंह ने द्वितीय स्थान तथा श्याम किशोर सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं एम.एल. एकेडमी के हर्श कुमार ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

बैंडमिंटन (बालक) अण्डर – 17 में एम.एल. एकेडमी के मो. आसिफ अली ने प्रथम स्थान, एम.पी.एस.आई. के हिमांशु शेखर मिश्रा ने द्वितीय स्थान, एम.एल. एकेडमी के राहुल कुमार ने तृतीय स्थान तथा एम.एल. एकेडमी के ही राधेश कुमार ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

*कराटे (बालक) 35-40 के.जी. अण्डर – 17* में एम.के. कॉलेज के प्रिंस कुमार ने प्रथम स्थान तथा प्लस 2 एम.एल. एकेडमी के राजू कुमार ने द्वितीय स्थान, *कराटे (बालक) 40-45 के.जी. अण्डर – 17* में माउण्ट समर स्कूल के प्रिंस कुमार ने प्रथम स्थान, *कराटे (बालक) 45-50 के.जी. अण्डर – 17* में प्लस 2 शफी मुस्लिम उच्च विद्यालय के युवराज आदर्श ने प्रथम स्थान, *कराटे (बालक) 50-54 के.जी. अण्डर – 17* में प्लस 2 मारवाड़ी उच्च विद्यालय के हैरी वर्द्धन ने प्रथम स्थान तथा जी.डी. गाईनका पब्लिक स्कूल के इशांक गुप्ता ने द्वितीय स्थान, *कराटे (बालक) 58-62 के.जी. अण्डर – 17* में ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के प्रेयांश ने प्रथम स्थान, *कराटे (बालक) 52-56 के.जी. अण्डर – 17*  में सी.एम. कॉलेज के सुरज कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया।

*कराटे (बालक) 70-74 के.जी. अण्डर – 19* में एम.आर.एस.एम. कॉलेज, आनन्दपुर के रितेश कुमार तिवारी ने प्रथम स्थान तथा *कराटे (बालक) 40-50 के.जी. अण्डर – 19* में एम.एल.एस.एम. कॉलेज के मंजित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

*गोला फेंक (बालक) अण्डर – 14* में इकरा एकेडमी के मो. नेयुमुदीन ने प्रथम स्थान, यु.एच.एस., बरूआरा के अभय कुमार ने द्वितीय स्थान तथा जे.एम.एच.एस., कमतौल के रैयान वशि ने तृतीय स्थान हासिल किया।

*एथलेटिक्स (400 मीटर) अण्डर – 14* में यु.एम.एस., ओझौल के हिमाचल कुमार ने प्रथम स्थान, एच.एम.जे के अमन कुमार कन्हैया ने द्वितीय स्थान तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल के अर्णव ओम कश्यम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

*एथलेटिक्स (600 मीटर) अण्डर – 14* में यु.एच.एस बसहदी के सुजाद कुमार ने प्रथम स्थान, यु.एच.एस तारालाही के रोहित कुमार ने द्वीतीय स्थान एवं यु.एच.एस आसी के सुमित कुमार यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया।