#MNN@24X7 समस्तीपुर, आज शनिवार को कर्पूरी आश्रम समस्तीपुर स्थित जिला राजद कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षक प्रकोष्ठ तथा पंचायती राज प्रकोष्ठ की कमिटी का विस्तार किया गया।

कमिटी विस्तार कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजद नेता सह जिला पार्षद राजेश यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार की नयी शिक्षा नीति के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि नयी शिक्षा नीति भेदभावपूर्ण व दोषपूर्ण है। इसे वापस लिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार पूर्णतः विफल है। देश में महंगाई, भ्रष्टाचार,बेरोजगारी व अराजकता का आलम है। शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिल रही है। केन्द्रीय जांच एजेंसियों का दुरूपयोग राजनीतिक विरोधियो के खिलाफ किया जा रहा है। केन्द्र सरकार नफरत की राजनीति कर रही है। इतिहास भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।

राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न यादव ने कमिटी का विस्तार करते हुए रामकरण राय को राजद शिक्षक प्रकोष्ठ मोo नगर का प्रखंड अध्यक्ष, गंगा ठाकुर को राजद शिक्षक प्रकोष्ठ का जिला सचिव तथा राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र साह ने अपनी कमिटी का विस्तार करते हुए धर्मेन्द्र प्रसाद सिह को राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ रोसड़ा का प्रखंड अध्यक्ष एवं सुरेश महतो को राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ रोसड़ा का प्रखंड प्रधान महासचिव मनोनीत किया तथा उन्हें मनोनयन -पत्र सौपा।

मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला पार्षद राजेश यादव, कार्यालय सचिव रोशन यादव, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न यादव, राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र साह, राजद नेता दीपक कुमार शर्मा, सुनील यादव, विकेश कुमार, विजय पंडित, कृष्णमोहन महतो, राधेश्याम महतो तथा अमित कुमार ठाकुर भी मौजूद थे।