Breaking News

दरभंगा मंडल कारा में धड़ल्ले से हो रहा हैं जेल मैन्युल का उल्लंघन- अभिषेक कुमार

जेल की व्यवस्था का मासिक मॉनिटरिंग हो- माले।

लहेरियासराय, 11 जून 2022 दरभंगा मण्डल कारा में लगातार हो रही अवैध उगाही, अपराधियों के जरिये जेल चलाने, जेल प्रशासन क़ी मनमानी व कमजोर-विचाराधीन कैदियों के साथ लगातार हो रही अमानवीय व्यवहार व कैंटीन के नाम पर अवैध उगाही पर रोक लगाने, मण्डल कारा में जेल मैन्युल का पालन करने, जेल प्रशासन के गलत का विरोध करने वाले कैदियों को तमाम नियम कायदा को ताक पर रखकर प्रताड़ित करने पर रोक लगाने के सवाल को लेकर भाकपा(माले) 14 जून को जेल प्रशासन के खिलाफ एक दिवसीय धरना देगा।

उपरोक्त जानकारी देते हुए भाकपा(माले) राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा कि दरभंगा जेल में अपराधियों का राज चल रहा हैं। कैदियों के लिए बने जेल मैन्युल का धड़लल्ले से उल्लंघन हो रहा हैं। लूट- भ्रष्टाचार को बोलबाला हैं। इसके खिलाफ भाकपा(माले) 14 जून को एकदिवसीय धरना देकर जिला पदाधिकारी को जेल के विभिन्न सवालों को लेकर एक मांग-पत्र सौंपेगा। उन्होंने का कि जेल की व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए मासिक जांच की व्यवस्था किया जय जिसमें प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों के अलावे नागरिक समाज व मानवाधिकार कार्यकर्ताओ को भी शामिल किया जाना चाहिये।