Breaking News

दरभंगा, 08 जून 2022 :- भारत सरकार एवं बिहार सरकार की संयुक्त परियोजना के अन्तर्गत आज जिला कृषि पदाधिकारी राधा रमण एवं परियोजना प्रबंधक (आत्मा) पूणेंदु नाथ झा द्वारा संयुक्त रुप से वित्त संपोषित शक्ति जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ, कटासा, सिंहवाड़ा में प्रोपराइटर सोनी कुमारी (सूरज कुमार साह) के यहाँ मिट्टी जाँच प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया।

उक्त अवसर पर ए.डी.सी, जीविकोपार्जन प्रबंधक, प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक एवं जीविकोपार्जन विशेषज्ञ उपस्थित थे।