Breaking News

BREAKING
NEWS

दुकान में लगी भयंकर आग लाखों का सामान हुआ जलकर राख।

#MNN@24X7 दरभंगा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आयकर चौक के पास रात करीब 12 से 1 बजे के बीच में अज्ञात लोगों ने शू प्वाइंट नामक दुकान, जिसका प्रोपराइटर मोहम्मद लाडले हैं। उनके दुकान में आग लगा दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में लगभग ₹800000 का नुकसान बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस दुकान में जूता, चप्पल, घड़ी ,टोपी सभी चीज की बिक्री होती थी।

मौके पर इसकी सूचना नगर थाना प्रभारी को दिया गया थाना प्रभारी ने तत्काल टीम को भेजकर जांच पड़ताल किया और उसके तुरंत बाद अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। अग्निशामक विभाग ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। हालांकि जानकारी के अनुसार तब तक करीब ₹800000 के सामान जलकर राख हो चुके थे।