Breaking News

रिक्त बचे 20552 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया की जायेंगी पूरी।

@MNN24X7 ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की ओर से दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री में प्रथम सूची के आधार पर नामांकन के बाद बीएड महाविद्यालयों/संस्थानों में रिक्त बचे हुए सीटों पर नामांकन के लिए दिनांक 29.05.2023 (सोमवार) को दूसरी सूची के तहत अभ्यर्थियों की ओर से चयनित महाविद्यालय वरीयता, मेधा, आरक्षण एवं रोस्टर के आधार पर महाविद्यालय/संस्थान आवंटित कर दिया गया है।

दो वर्षीय बीएड के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो.अशोक कुमार मेहता ने बताया कि बचे हुए 20552 सीटों पर नामांकन के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट (www.biharcetbed-lnmu.in) पर लॉग-इन कर आवंटित महाविद्यालय/संस्थान को स्वीकार कर दिनांक 30.05.2023 से 10.06.2023 तक 3,000 रुपये आंशिक शुल्क के रूप में जमा कर दिनांक 30.05.2023 से 12.06.2023 तक आवंटित महाविद्यालय/संस्थान में पेपर सत्यापन के बाद नामांकन ले सकेंगे। नामांकन में अभ्यर्थियों को अगर किसी भी प्रकार की परेशानी होगी तो वे कार्यालय अवधि में हेल्फलाइन नंबर 7314629842 एवं 9431041694 और ईमेल helpdeskcetbed2023@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।