Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, संस्कृत विश्वविद्यालय में पीएचडी में नामांकन के लिए परीक्षावेदन प्रपुरित करने की तिथि निर्धारित कर दी गयी है।

उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि फॉर्म भरने के लिए 10 अगस्त से 10 सितम्बर तक का समय दिया गया है।यानी पूरे एक माह तक परीक्षावेदन लिया जाएगा। उक्त आशय की सूचना परीक्षा नियंत्रक शैलेन्द्र मोहन झा ने बुधवार को जारी की है।