Breaking News

दरभंगा।जनप्रतिनिधियों के अधिकारों को छीनने वाली भाजपा-जद(यू) को हराने व महागठबंधन उम्मीदवार को जिताने का संकल्प लिया गया

बहादुरपुर, 31मार्च 2022।बहादुरपुर प्रखण्ड के जनप्रतिनिधियों की बैठक उघरा जिला परिषद प्रतिनिधि हरि पासवान की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। बैठक में आसन्न विधान परिषद चुनाव की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से जनप्रतिनिधियों ने संकल्प लिया कि जनप्रतिनिधियों के अधिकारों को छीनने वाली भाजपा-जद(यू) गठबंधन की सरकार के प्रतिनिधि को हर हालत में हराना हैं और दरभंगा से महागठबंधन उम्मीदवार उदयशंकर यादव को जिताना हैं। बैठक में दरभंगा में बढ़ते हत्या-अपराध पर भी चिंता जाहिर करते हुए बेलगाम अपराधियों को लगाम लगाने की मांग जिला प्रशासन से किया।

बैठक में भाकपा(माले) के राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, प्रवीण यादव, पंचायत समिति सदस्य गंगा प्रसाद साहू, जिला परिषद सदस्य सुमित्रा देवी, पंचायत समिती सदस्य बुलचुन पासवान, देवेंद्र पासवान, मुखिया कुमारी नीलम, प्रतिनिधि नीकेश मांझी, वार्ड सदस्य मो इस्लाम, रीता देवी, रसिया देवी, रोजीदा खातून, मंजू देवी, राजू पासवान, कमोद साह, पप्पू मण्डल, आशा देवी, सतीश पासवान आदि ने शिरकत किया।

बैठक में जेएनयू के छात्र संघ अध्यक्ष चंद्रशेखर व श्याम नारायण यादव की शहादत दिवस पर दो मिनट का मौन श्रद्धांजिल देकर उनके अरमानों को पूरा करने का संकल्प लिया गया।