Breaking News

दरभंगा। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दरभंगा (शहरी) कार्यालय में वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में मुख्यालय द्वारा दिए गए लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त करने के उपरांत आज विद्युत कार्यपालक अभियंता श्री विकास कुमार द्वारा सारे पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में केक काट कर खुशी मनाया गया।
मुख्यालय द्वारा मार्च 2022 में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दरभंगा (शहरी) को 18 करोड़ 36 लाख का लक्ष्य दिया गया था, जिसके विरुद्ध प्रमंडल का कुछ राजस्व वसूली 20 करोड़ रुपये के लगभग हुआ है।