#MNN@24X7 जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण के सोनपुर में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आप सब को पता है कि जिस रास्ते पर हम पिछले 50 साल से चल रहे हैं, उस रास्ते पर आने वाले समय में चलकर बिहार में कोई विकास नहीं होने वाला है। जब हम बच्चे रहे होंगे तब भी बिहार में उतनी ही दिक्कत थी, जितनी आज है। बच्चे जवान हो गए, जवान आदमी बुढ़ा हो गया मगर बिहार के विकास में कोई परिवर्तन नहीं दिखा। बिहार में समस्याओं का समाधान क्यूँ नहीं हो रहा है, इसे समझने की ज्यादा जरूरत है। जैसे पुराना रोग किसी को होता है तो उसे ठीक करने के लिए उस बीमारी को समझना पड़ता है, ठीक उसी प्रकार बिहार की समस्या है।

उन्होंने कहा कि आप पहले भी जाति-धर्म के नाम पर वोट करते थे, आज भी इन्हीं विषयों पर वोट करते हैं, तो समस्या में सुधार आएगी कैसे? बिहार को तभी सुधारा जा सकता है जब यहां तीनों विषयों को सुधारा जाएगा पहला शिक्षा, दूसरा रोजगार, और तीसरा खेती। अगर इन तीन मुद्दों को सुधार लिया गया तो बिहार को विकास की पटरी पर दौड़ाया जा सकता है।