भाजपा के शासन काल में महिलाओं को प्रताड़ित करने वाले को मिलती है सत्ता संरक्षण:-प्रो० चन्दना झा।

#MNN@24X7 दरभंगा, बिहार महिला समाज का राज्य व्यापी ‘भाजपा हटाओ- देश बचाओ,बेटी बचाओ’ जत्था दरभंगा पहुंचा। जहां जत्था को मुखिया शुभा देवी, मुखिया जहां आरा परवीन, पंचायत समिति सदस्य गुड्डी देवी के नेतृत्व में स्वागत किया गया ।

जत्था का नेतृत्व अवकाश प्राप्त महाविद्यालय प्राचार्य प्रो० चन्दना झा एवं राज्य नेतृत्व के भारती सिन्हा कर रही थी। जत्था की नेत्रियों ने पूर्व सांसद एवं स्वतंत्रता सेनानी भोगेंद्र झा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात अजय भवन में उघरा पंचायत की मुखिया शुभा देवी की अध्यक्षता में एक बैठक हुईं। जिसको संबोधित करते हुए महिला समाज की राष्ट्रीय परिषद् सदस्य प्रो० चन्दना झा ने कहा की आज भी समाज में महिला अत्याचार में वृद्धि हो रही है ।

उन्होंने कहा कि जागरूक समाज में संस्थागत शोषण महिलाओं के साथ किया जा रहा है । महिला पहलवानों के साथ भाजपा के सांसद की कारगुजारी दुनियां देखी,मोदी चुप ही नहीं रहे, दोषियों को सम्मान दिया और अपने बगल में बिठाए रखे। मणिपुर की विभत्स और डरावने कांड पर भी मोदी मौन रहे। ये वैचारिक और सैद्धांतिक रूप से नारी विरोधी जमात है।

महिला नेत्री ने कहा कि बिलकिश बानों केस के सामूहिक बलात्कारियों को न सिर्फ रिहा कर दिया, अपितु जेल से छूटने पर ऐसा स्वागत किया, मानो स्वाधीनता संग्राम से लौटे हों। दरअसल मोदी सरकार बलात्कारियों, नारी प्रतारकों का संरक्षण दे रही है,जिसके खिलाफ महिलाओं को संगठित होना होगा तभी ऐसी ताकतों से देश और महिलाएं बच सकती हैं।

महिला नेत्री प्रो० भारती सिन्हा ने कहा की बीजेपी सरकार में महिलाओं का आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षरण हुआ है । महिला आरक्षण बिल के नाम पर विवाद खड़ा कर महिला विरोधी चेहरा नरेंद्र मोदी का उजागर हुआ है ।

जत्था का स्वागत व अभिनंदन करते हुए सीपीआई के जिला सचिव नारायण जी झा ने कहा कि देश की आधी आबादी जब-जब अपने अधिकारों को लेकर लामबंद हुई है। तब-तब सत्ता डोलने लगी है। इस महिला विरोधी भाजपा सरकार को देश से महिला ही भाग सकती है। हम जैसे जनवादी लोग महिलाओं के आंदोलन में एकजुटता हमेशा बनाए रखेंगे। यह राज्यव्यापी ‘भाजपा हटाओ बेटी बचाओ’ जन-जागरण जत्था जो आज पूरे बिहार में घूम-घूम कर केंद्र सरकार के महिला विरोधी कार्यों को उजागर कर रही है। यह 2024 में सत्ता से भाजपा को हटाने में मिल का पत्थर साबित होगा।

बैठक में महिला नेत्री मीरा देवी, प्रतिभा सिंह, विद्या देवी, श्यामा देवी, रशीदा खातुन, रूबी खातुन, गोदनी खातून, नसरीन खातुन, शहजादी खातुन, मोमीन खातुन, किरण देवी, बुच्ची देवी, पवनिया देवी, कैशीलीय देवी, बहादुरपुर , हनुमाननगर , केवटी, सदर , शहर, बेनीपूर, कुशेश्वरस्थान सहित कई प्रखंडों के महिलाओं ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला हुआ है की महिलाओं को संगठित करते हुए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा एवं केंद्र की सत्ता से बीजेपी को हटाया जाएगा ।