Breaking News

#MNN@24X7 पटना/नई दिल्ली, संसद भवन में बिहार बीजेपी के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उनके साथ दूसरे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा भी थे. तीनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत हुई.

हालांकि इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फ्लोर टेस्ट और मंत्रिमंडल विस्तार से पहले हुई इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है. सम्राट चौधरी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, “देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया राष्ट्र की उन्नति को समर्पित आपकी विचारधारा एवं अखंड भारत के संकल्प ने मां भारती का जो गौरव बढ़ाया है, वह सदैव अक्षुण्ण रहे.” उन्होंने कहा कि बिहार की जनता पीएम मोदी को काफी प्रेम करती है.

“संसद भवन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय मुलाकात का सुअवसर मिला. इस क्रम में उनका स्नेह, सान्निध्य और आशीर्वाद प्राप्त हुआ. उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त कर मन अभिभूत है.”- विजय कुमार सिन्हा, उप-मुख्यमंत्री, बिहार।