दरभंगा । बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ राज्य कार्य समिति के निर्णय अनुसार 7 सूत्री मांगों की प्राप्ति हेतु जिला शाखा दरभंगा की ओर से धरना स्थल पर धरना दिया गया। धरना के पश्चात पोलो फील्ड से कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष शांति देवी एवं जिला मंत्री फूल कुमार झा के नेतृत्व में प्रदर्शन निकाला गया।
प्रदर्शन में दरभंगा जिला के 18 अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रदर्शन आयुक्त कार्यालय समाहरणालय, व्यवहार न्यायालय , लहेरियासराय टावर होते हुए लोहिया चौक तक गया तथा पुनः वापस आकर समाहरणालय के मुख्य द्वार पर साथी अशोक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सभा आयोजित किया।
सभा को संबोधित करते हुए बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के जिला मंत्री अरविंद कुमार राय ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार राजस्व कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है ।जिले में राजस्व कर्मचारी के 324 पद स्वीकृत है जिसके विरुद्ध मात्र हम लोग 50 राजस्व कर्मचारी कार्यरत है, शेष पद रिक्त है। फलस्वरुप कार्य बोझ अधिक है । यदि कार्य की प्रगति कम होता है तो मेरे खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही के साथ आर्थिक दंड भी लगाया जाता है।
राज्य सरकार द्वारा पूर्व निर्धारित जिला स्तरीय संवर्ग को समाप्त कर राज्यस्तरीय संवर्ग बना दिया गया है । राजस्व अधिकारी के 25% पद राजस्व कर्मचारियों के प्रोन्नति के लिए सुरक्षित है, परंतु लोक सेवानिवृत्त हो रहे हैं परंतु प्रोन्नति नहीं दिया जा रहा है ।वर्ष 2011 के बाद अनुकंपा के आधार पर एवं प्रतियोगिता परीक्षा से भिन्न राजस्व कर्मचारियों के पद पर नियुक्त सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अनियमित परामर्श को वापस लेने राज्य कर्मचारियों को अन्य प्रदेश के भांति ग्रेड पे 2400 करने जैसे ज्वलंत मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र समाहर्ता को सौपेंगे।
इस अवसर पर बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के प्रमंडलीय मंत्री साथी भोला यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार हमारे समस्याओं का निदान नहीं करता है उल्टे दमन की करवाई तेज कर दिया है जिसका एक उदाहरण है कि हम अल्प वेतन भोगी राजस्व कर्मचारियों को राज्य स्तरीय संबर्ग बना दिया है। प्रोन्नति नहीं दिया जाता है। समस्याओं के निदान के लिए संघर्ष तेज करना होगा। दिनांक 7 जुलाई 2022 को 7 सूत्री मांगों के लिए मुख्यमंत्री बिहार सरकार के समक्ष विशाल धरना दिया जाएगा। यदि मांगे पूरी नहीं होगा तो हम लोग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस अवसर पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ दरभंगा के अध्यक्ष शांति देवी, जिला मंत्री फूल कुमार झा, सहायक जिला मंत्री इशा खा, पूर्व अध्यक्ष फकीरा पासवान, तराकांत पाठक, क्षत्रि यादव, अश्वनी कुमार झा, राज नारायण झा ने भी विचार व्यक्त किया तथा आंदोलन को तेज करने का आवाहन किया।
इसके अतिरिक्त बिहार राज्य भूमि सुधार संघ के पूर्व जिला मंत्री अरुण कुमार, संयुक्त मंत्री आमोद कुमार सिंह, प्रणव कुमार झा, नवीन कुमार झा , अशोक कुमार सिंह, नबाब सर्वर एवं अन्य सभी कर्मचारी ने 7 जुलाई 2022 को पटना में आयोजित महाधरना में अधिक से अधिक साथी भाग लेने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी के अनु उपस्थिति में जिला आपूर्ति पदाधिकारी स्वंय आकर मांगपत्र ग्रहण किया।
26 Jun 2022
