Breaking News

#MNN24X7 दरभंगा | 27 मार्च 2026 रामनवमी के पावन अवसर पर रामपुर रामगंज स्थित श्री श्री 108 जय मां भारती चेतन व्यायाम शाला द्वारा भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर दरभंगा खंडवाला राजवंश के महाराजाधिराज महाराज रामेश्वर सिंह जी की ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित राज चौरंगी एवं ऐतिहासिक दृश्य की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की जाएगी।

इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को दरभंगा राज परिवार के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना है, ताकि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझ और आत्मसात कर सके।

भव्य शोभायात्रा में अध्यक्ष राजीव प्रकाश मधुकर, उपाध्यक्ष धर्मवीर सोनी, गौरी इंद्रजीत कुमार, शंकर शाह, महासचिव छोटू भगत, सचिव सुदीप भगत, करण कुमार, गुरु शंकर कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष बादल कुमार, उपकोषाध्यक्ष अजय कुमार, मनोज शाह, अजीत चौधरी, अमर प्रसाद, प्राणनाथ सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं रामभक्त शामिल होंगे।
यात्रा के दौरान झांकी के साथ छोटे-छोटे रामभक्त प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न चौक-चौराहों पर शस्त्र एवं खेल प्रदर्शन भी करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी अखाड़े पांच नाका पर एकत्रित होकर अपने-अपने स्थानों के लिए प्रस्थान करेंगे।

इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव प्रकाश मधुकर ने सभी रामभक्तों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व मर्यादा, धर्म और सत्य के प्रतीक भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देता है।

उल्लेखनीय है कि भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, जिन्होंने सत्य, धर्म और कर्तव्य पालन का सर्वोत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया। रामनवमी उनका जन्मोत्सव है, जिसे हिंदू धर्म में अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।