दरभंगा। आज वार्ड नंबर 3 की जनता की समस्या को लेकर पूर्व प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा सह जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा श्री मनीष कुमार खटीक के नेतृत्व में बेला दुर्गा मंदिर के समीप दरभंगा नगर आयुक्त का पुतला दहन किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि उनके अनुसार वार्ड नंबर 3 की जनसमस्याओं को लेकर करीब एक माह पूर्व एक लिखित ज्ञापन नगर आयुक्त को सौंपा गया था। जिसके उपरांत नगर आयुक्त कुमार गौरव ने आश्वासन दिया कि अविलंब जन समस्या जैसे सफाई,कचरा उठाव, जल निकासी जैसी समस्या का निदान कर दिया जाएगा।

वार्ड की जो कई लंबित पड़े सड़क, सह नाला निर्माण एवं अन्य गंभीर समस्याओं को स्वयं भ्रमण कर उन समस्याओं का निपटारा कर दिया जाएगा। लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। फोन के माध्यम से जानकारी लेने के बाद भी आज कल कह कर टाल मटोल किया जा रहा है।
बेला दुर्गा मंदिर के समीप दरभंगा नगर आयुक्त का पुतला दहन।
आगे मनीष खटीक ने कहा कि अगर जनता की समस्याओं को लेकर झुटा आश्वसन दिया जाएगा। तो फिर किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज में हमलोग सरकार के विचारो को एवम विकास सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। हम जनता से रूबरू होने के बाद उनकी समस्याओं से अवगत होते हैं तथा उससे सम्बन्धित विभाग या पदाधिकारियों से सम्पर्क कर उस समस्या का निदान करवाने का पूरा प्रयास भी करते है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल ही बिहार के उपमुख्यमंत्री का आगमन होने जा रहा है। उनके समक्ष भी हम वार्ड नंबर 3 के जनता की समस्याओं को रखेंगे। इस मौके पर सुधीर पासवान, दिलीप मंडल, दिलीप पासवान, जगदीश पासवान, सरवन कुमार राम, देवेंद्र पाठक, बेचन पासवान, मनीष पासवान, सुनील कुमार, शंभू सिंह, गोपाल पासवान, मुकेश पासवान, मुमताज, श्रवण साह, मनीष मंडल एवम मुकेश मंडल भी उपस्थित थे ।