सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं को कब्जा कर के, सम्पूर्ण न्यायिक तंत्र को कब्जे में कर के देश की आज़ादी को समाप्त किया जा रहा है:- धीरेंद्र

MNN24X7 दरभंगा 5 जनवरी 2023, फासीवाद मिटाओ लोकतंत्र बचाओ , शहीदों के सपनो का भारत बनाओ, भाकपा(माले) के 11 वां महाधिवेषन व रैली को सफल बनाने को लेकर भाकपा(माले) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता कंवेंशन पंडासराय स्थित रेणु नागार्जुन सभागार में सम्पन्न हुई। कंवेंशन का संचालन भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने किया।

कन्वेंशन की शुरुआत दरभंगा नगर निगम चुनाव में भाकपा(माले) पार्टी सदस्य वार्ड 36 से पार्षद फिरदोष जहा, वार्ड 48 से पार्षद सुभाष कुमार सौरभ को माला व चादर से भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा व केंद्रीय कमिटि सदस्य शशि यादव ने सम्मनित किये।

जिसके बाद कंवेंशन की शुचारु रूप से शुरुआत की गई। जिले से आये कार्यकर्ताओ ने महाधिवेषन तैयारी और रैली तैयारी को लेकर पूरा रिपोर्ट रखा।

कैडर कन्वेंशन को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) कद पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा कि एक बड़ा सपना लेकर आजादी की लड़ाई लड़ी गई थी।आज सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं को कब्जा कर के, सम्पूर्ण न्यायिक तंत्र को कब्जे में कर के देश की आज़ादी को समाप्त किया जा रहा है। आज की तारीख़ में देश की आजादी पर खतरा है। संविधान पर खतरा है। गरीब, मजदूर, किसान, अकलियतों की एकता से हम इस फ़ासीवादी निज़ाम का मुकाबला कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आज बिहार में महागठबंधन की सरकार है लेकिन पूरे बिहार में गरीबो के घर को उजाड़ने का कार्य जारी है। जबकि सरकार ने घोषणा किया है कि बिना बैकल्पिक व्यवस्था के गरीबो को नही उजारा जाएगा। इस लिए गांव-गांव में दलित-गरीबो की बैठक कर रैली में बड़ी संख्या रैली में भाग लेने की अपील किया है।
धीरेंद्र झा ने कहा कि अगामी 15 फरवरी को पटना के गाँधी मैदान में होने वाली “लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली” से सार्वजिनक सम्पतियों को बेचने के खिलाफ, संविधान पर हमले के खिलाफ और साथ ही महागठबंधन की सरकार में गरीब-मजदूरों की मजबूत दावेदारी के लिए एक ऐतिहासिक संघर्ष का आगाज़ करेंगे।

वही इस अवसर पर केंद्रीय कमिटी सदस्य शशि यादव ने कहा कि महंगाई के खिलाफ गांव-गांव मे महिलाओं के अंदर काफी आक्रोश है। इस आक्रोश को समेटते हुए 15 फरवरी के रैली में महिलाओं की अच्छी भागेदारी को दिखलाना होगा।

इस अवसर पर जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कार्यकर्ताओ से सभी कार्यकर्ताओ से अपील करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता गांव-गाँव मे दिन रात एक कर महाधिवेशन तैयारी में लगना होगा। तभी ही महाधिवेशन सफल होगा।

इस अवसर पर अभिषेक कुमार, नेयाज अहमद, शनिचरी देवी, आर के सहनी, नंदलाल ठाकुर, साधना शर्मा, जंगी यादव, वार्ड 48 से पार्षद सुभाष कुमार सौरभ, वार्ड 36 से फिरदोष जहा, सदीक भारती, विनोद सिंह, पप्पू कुमार पासवान, प्रिंस राज, सबा रौशनी, मयंक कुमार यादव, विजय महासेठ, देवेंद्र कुमार, धर्मेश यादव, जिला परिषद सदस्य सुमिन्त्रा देवी, हरि पासवान सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।