बहेड़ी प्रखंड में निकाला गया जनसंपर्क अभियान।

26 जनवरी को गांव-गांव में होगा झंडा तोलन, और संविधान के प्रस्तावना का पाठ

#MNN@24X7 दरभंगा, भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने बताया की भाकपा(माले) के राज्यव्यापी आवाहन पर आयोजित जनसंपर्क अभियान आज दूसरा दिन बहेड़ी प्रखंड में निकाला गया। जिसका नेतृत्व राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, स्थानीय नेता राम विलास मंडल ने किया।

आगे बैद्यनाथ यादव ने बताया की कल 26 जनवरी को जिला कार्यालय, प्रखंड कार्यालय के साथ साथ गांव गांव में झंडा तोलन किया जायेगा। साथ ही साथ संविधान के प्रस्तावना का पाठ किया जायेगा।

बैद्यनाथ यादव ने बताया की जनसंपर्क अभियान में मोदी सरकार के 10 साल का पोल गांवों में खोला जा रहा है। आज देश के अंदर गरीबों के सवाल को ढकने के लिए धर्म की राजनीति किया जा रहा है। इसी राजनीति को पर्दाफाश करने के लिए भाकपा(माले) यह जनसंपर्क अभियान चल रहा है। जो अभियान 30 जनवरी को महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर विशाल मार्च का आयोजन कर समाप्त किया जायेगा।