#MNN@24X7 दरभंगा, 15 अप्रैल, दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में शनिवार को नव नियोजित महिला पर्यवेक्षिकाओं को मंत्री, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार मदन सहनी एवं जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन के कर कमलों से नियोजन पत्र दिया गया।
  
उक्त अवसर पर कार्यक्रम में कुल – 40 चयनित महिला पर्यवेक्षिकाओं में से 38 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, इन सभी 38 अभ्यर्थियों के बीच नियोजन पत्र वितरित किया गया।
    
सर्वप्रथम जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (समेकित बाल विकास परियोजना) डॉ. रश्मि वर्मा द्वारा माननीय मंत्री, जिलाधिकारी एवं सहायक समाहर्त्ता को मिथिला परंपरा अनुसार चादर एवं पाग से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा सभी नव चयनित महिला पर्यवेक्षिकाओं का स्वागत करते हुए पूरे मनोयोग व ऊर्जा के साथ कार्य करने हेतु उत्साहवर्धन किया गया। इसके साथ ही उन्होंने मातृत्व एवं बाल सुरक्षा के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया की महिला पर्यवेक्षिकाओं का प्रथम दायित्व उनके स्वास्थ्य में आवश्यक सुधार लाना है।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को रिक्त पदों को भी जल्द भरने का निर्देश दिया गया।

मंत्री मदन सहनी द्वारा सभी उपस्थित नव चयनित महिला पर्यवेक्षिकाओं का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की आज का दिन अत्यंत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज का दिन मिथिला वासी के जुड़ शीतल हेतु मनाया जाता है। इस ख़ास दिवस में सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनायें दी गयी।

उन्होंने कहा कि जिस काम की जिम्मेदारी सभी नव चयनित महिला पर्यवेक्षिकाओं को दी जा रही है, उन्हें पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक निभाना है, खासकर गर्भवती महिलाएं, कुपोषित बच्चे, आंगनवाडी केन्द्रों का संचालन अच्छे तरीके से संचालन हो रहा है या नहीं इनकी जिम्मेदारी भी महिला पर्यवेक्षिकाओं की है।

उन्होंने कहा कि एक महिला किसी भी कार्य को बहुत ही अच्छे तरीके से निभाना जानती है, चूँकि आप सभी को यह समेकित बाल विकास परियोजना में महिला पर्यवेक्षिका के तौर पर चयनित किया है, तो उसे आप सभी को पूरी लग्न और ईमानदारी पूर्वक करना है।

उन्होंने सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को प्रशिक्षण देने हेतु जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को निर्देश दिया।

गृह जिला होने के नाते उन्होंने कहा कि उनका दायित्व अधिक बनता है कि समेकित बाल विकास सेवाएं अपनी सेवा सभी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएं।

उन्होंने जिलाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी एवं बहाली प्रक्रिया से जुड़े सभी कर्मियों को पारदर्शी तरीके से चयन करने हेतु धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र निर्गत किया गया। साथ ही समेकित बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों में एक संक्षिप्त पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी नव चयनित महिला पर्यवेक्षिकाओं को जानकारी दी गयी।

उक्त अवसर पर सहायक समाहर्त्ता सूर्य प्रताप सिंह, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई नेहा नुपुर, जिला प्रोग्राम समन्वयक ऋषि कुमार, महिला हेल्प लाइन संचालक अजमातुन निशा, जिला समन्वयक विवेक भूषण, जिला प्रोग्राम सहायक गोविन्द कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सदर सहित सभी अन्य उपस्थित थे।