Breaking News

पूर्व मध्य रेल दिनांक 02.05.2022 माह मार्च/2022 में उत्कृष्ट कार्य संपादन हेतु श्री दिलीप कुमार, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, समस्तीपुर, श्री रविरंजन कुमार,लोको पायलट (यात्री),दरभंगा, श्री प्रभात कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर(कार्य), सहरसा, श्री रामवृक्ष पासवान, कार्यालय अधीक्षक, समस्तीपुर को मैन ऑफ द मंथ के रूप में चुना गया है।

विदित हो कि प्रतिमाह मंडल में कार्यरत कर्मचारियों के बीच से वैसे कर्मचारियों जिन्होनें अपने नियमित कार्य के अतिरिक्त अपने विशेष प्रयासों से रेलहित में सुरक्षा, संरक्षा, समयपालन, रेल राजस्व अर्जन आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य संपादित करते हैं उन्हें मैन आफ द मंथ के रूप में चुना जाता है तथा उनका मनोबल बढ़ाने के उददेशय से उन्हें प्रशिस्त पत्र तथा नगद राशि देकर पुरस्कृत किया जाता है।

इसी कड़ी में मार्च/2022 माह में उपरोक्त चारों कर्मचारियों का चयन किया गया। आज दिनांक 02.05..2022 को श्री आलोक अग्रवाल, मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर महोदय ने उपरोक्त कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों को बधाई दी तथा हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उनके द्वारा किया गया उत्कृष्ट कार्य अन्य कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर श्री जे.के. सिंह, एडीआरएम-।, श्री चंद्रशेखर प्रसाद, सिनियर डीसीएम, श्री राहुल देव, सीनियर डीएसटीई, श्री आर0एन0झा, सीनियर डीईएन(कोर्डिनेशन), श्री ओमप्रकाश सिंह, सिनियर डीपीओ एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।