Breaking News

सड़क दुर्घटना रोकने का उपाय हो, मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रूपये मुआवजा दे प्रशासन- सुरेन्द्र।

#MNN@24X7 ताजपुर/समस्तीपुर, 15 जुलाई 2023 सब्जी मंडी से पूरब नेशनल हाईवे पर तेज गति से गुजर रहा पीकअप से कुचलकर शनिवार को दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

मृतक की पहचान फतेहपुर नासी वार्ड-6 निवासी अर्जुन सिंह के 15 वर्षीय पुत्र राम कुमार एवं रामसकल सिंह के 21 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों मोतीपुर सब्जी मंडी की ओर से बाजार की ओर साईकिल से जा रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही पीकअप दोनों को रौंदते हुए भाग गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के कारण कुछ देर सड़क जाम भी हो गया। ताजपुर पुलिस मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पहले रेफरल अस्पताल ताजपुर भेजी जहाँ से आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम के लिए परिजनों के साथ सदर अस्पताल ले गई।

घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने इस क्षेत्र को एक्सीडेंट जोन बताते हुए दुर्घटना रोकने एवं मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रूपये मुआवजा समेत अन्य सरकारी सुविधा देने की मांग की है।