#MNN@24X7 कल दिनांक – 13 अप्रैल को समस्तीपुर शहर के खरीदाबाद (मगरदही) मे राजद नेता व पूर्व मुखिया अखिलेश राय तथा रामउदेश राय की “पुण्य-तिथि” पर “श्रद्धांजलि-सह-पुष्पांजलि” आहूत की गई। अमर शहीद अखिलेश राय के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम कि अध्यक्षता पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने की। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय अखिलेश राय शोषित -पीड़ितो व गरीब -गुरबों के बुलंद आवाज के प्रतीक थे। उनका सम्पूर्ण जीवन समता, समानता के लिए समर्पित रहा। वो समाजिक न्याय तथा परस्पर सद्भाव के मजबूत स्तम्भ थे। एक लोकप्रिय मुखिया, चर्चित राजद नेता तथा गरीबो के मसीहा के रूप में स्वर्गीय अखिलेश राय सदैव याद किए जाते रहेंगे।

मौके पर मेयर अनिता राम, पूर्व मंत्री रामाश्रय साहनी, पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, नगर निगम के उप मेयर रामबालक पासवान, राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, बिहार संस्कृत बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डाo दुर्गेश राय, राजद पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार राय, जिला राजद उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख चन्द्रिका प्रसाद सिंह, राजद के प्रदेश महासचिव पी.पी.शर्मा, समाजसेवी अनंत कुशवाहा, स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर, जितवारपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, जिला राजद महासचिव सुंदेश्वर राय, राम विनोद पासवान, राजद अनुo जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान, पूर्व मुखिया सह शिक्षाविद प्रोफ़ेसर भिखारी लाल सिंह, युवा राजद जिलाध्यक्ष राजू यादव, राजद मजदूर सेल के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चंदेल, शिक्षाविद अवधेश राय, राजद किसान सेल के जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, पूर्व जिला पार्षद रंजीत राय, नगर पार्षद शिव शम्भू सिंह, नगर पार्षद शम्भू क्रांति, समाजसेवी बब्बन चौधरी, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, विश्वनाथ राम, नन्द कुमार चौधरी, अजीत कुमार मिश्र, चमन कुमार, राजद किसान सेल के जिला महासचिव जितेन्द्र कुमार राय, राजद नेता संजय नायक, पवन राय, रौशन यादव, रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला, कबीर भास्कर, रंजीत कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार राय, दीपक सम्राट, राजीव राय तथा कक्कू भास्कर आदि मौजूद थे।