Breaking News

बेनीपुर। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 75वें जन्म दिवस के अवसर पर कमल राम विनोद झा उर्फ कमाल सेठ के नेतृत्व में सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में बनाया।
maithilinewsnetwork
सद्भावना दिवश पर बेनीपुर के प्रखंड अध्यक्ष नीलांबर यादव एवं नगर अध्यक्ष गयासुद्दीन उर्फ तनवीर ने संयुक्त रूप से धरोड़ा स्थिति कमल राम विनोद झा उर्फ कमल सेठ के कंपलेक्स पर केक काटकर लालू प्रसाद यादव का जन्म दिन मनाया। साथ हि 500 से ज्यादा गरीब बच्चे को भोजन भी कराया। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव के लम्बी उम्र की कामनाएं की।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष नीलांबर यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव देशवासियों के लिए एक विचारधारा बन चुके लालू प्रसाद यादव गरीब, शोषित, वंचितो की आवाज है। लालू प्रसाद ने अपने विचार से कभी समझौता नहीं किया, नहीं करेंगे।

इस कार्यक्रम में मनीष कमल झा, प्रखंड प्रधान महासचिव सुजीत कमती, कुशेश्वर यादव, हिदायतुल्लाह, माधव सदाय, पवन कुमार, युवा प्रखंड अध्यक्ष भूगेद्र यादव, रणधीर पासवान, मोहन यादव, बबलू यादव, कृष्णा पासवान, नीतीश पासवान, छोटे पासवान ,शंकर मल्लिक, गुलाम रसूल, रमण यादव, राम भरोसे यादव, अमरेश यादव, नैशाद, उदय यादव, भोला यादव, श्याम मोहन झा, विक्रम झा, शशि कुमार यादव, फुल हसन, प्रमोद झा, राजा झा, गनेश यादव, राम कुमार महतो आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।