#MNN@24X7 दरभंगा, बिहार के दरभंगा में राष्ट्रीय कवि संगम प्रांतीय बैठक मखाना अनुसंधान केंद्र में किया गया। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल का अभिनंदन किया गया। साथ ही एक कवि गोष्ठी का आयोजन भी हुआ। अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डा मनोज कुमार को जिला संरक्षक, दरभंगा जिला सचिव डॉक्टर चंद्र मोहन पोद्दार को जिला महामंत्री, कुमार अनुराग को जिला सचिव, विजय इस्सर को समस्तीपुर जिला महामंत्री, विनोद कुमार हसौड़ा को दरभंगा जिला का मार्गदर्शक मनोनीत किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष प्रभाकर कुमार राय व जिला अध्यक्ष ललित झा ने हवाई अड्डा से राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर स्वागत किया ।

डॉक्टर श्रवण कुमार, डॉ मनोज कुमार, श्रीमती नैना साहू और ऋषि रोही 4 नए कवियों का दरभंगा राष्ट्रीय कवि संगम के परिवार में समागम हुआ है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय कवि संगम नए कवियों को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का सबसे बड़ा मंच है।प्रांतीय अध्यक्ष प्रभाकर कुमार राय ने बताया कि बिहार के समस्त जिलों में राष्ट्रीय कवि संगम का संगठन खड़ा हो चुका है।

वहीं दरभंगा जिला अध्यक्ष प्रोफेसर ललित झा ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि दरभंगा भारत की सांस्कृतिक राजधानी है और यह साहित्य के लिए बहुत ही उर्वर भूमि है।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रांतीय अध्यक्ष को पाग चादर माला पहना कर सम्मानित किया गया। स्वागत संबोधन डॉक्टर राज कुमार भारती मधुबनी जिला अध्यक्ष ने किया।स्वागत सत्र का संचालन डॉक्टर चन्द्र मोहन पोद्दार ने किया।

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता विनोद कुमार हसोड़ा एवम् संचालन कुमार अनुराग ने किया। काव्य पाठ करने वाले कवियों में दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर,सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर जिला के डॉक्टर मनोज कुमार, डॉक्टर चन्द्र मोहन पोद्दार, सुधीर कुमार सिंह, नैना साहू, ऋतु प्रज्ञा, डॉक्टर प्रतिभा स्मृति, विजय इस्सर, प्रो शुभ कुमार वर्णवाल, प्रो ललित झा, उदय शंकर चौधरी, सौम्य कुमार, विभु, ऋषि रोही, सुरेश वर्मा, राम बाबू सिंह, आनंद झा, जितेंद्र झा आज़ाद, इंदु झा, आशीष कुमार, सुमन कुमार, नरेश कुमार, उषा, किरण, मिंटू शर्मा आदि। धन्यवाद ज्ञापन प्रमंडलीय प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने किया।