दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में दिनांक 26.05.2022 को तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के बीच आंतरिक सेमिनार का आयोजन किया गया। आंतरिक सेमिनार में छात्र-छात्राओं ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जेएफईटी ट्रांजिस्टर पर बहुत ही बेहतर तरीके से थ्योरी, डाटा, फिगर एवं एप्लीकेशन की जानकारी दी।
आंतरिक सेमिनार को संबोधित करते हुए भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ विभाग में होने वाली अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इससे छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। छात्रों ने आत्मविश्वास और जोश के साथ प्रेजेंटेशन दिया है, यह काफी सराहनीय है। आगे भी छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह का आयोजन निरंतर विभाग में किया जायेगा।
अंत में विभाग की सहायक प्राचार्य सुश्री पूजा अग्रवाल ने सभी शिक्षकों व छात्रों का धन्यवाद ज्ञापित किया। आंतरिक सेमिनार में भौतिक विभाग के शिक्षक प्रो. सुरेन्द्र कुमार व डॉ. दीपक कुमार मौजूद थे। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन देने वाले छात्र-छात्राओं में सौम्या पराशर, निधि कुमारी, रुस्दा रहमान, शैली प्रिया, सुमन कुमार पाठक, आदर्श कुमार, अजीत कुमार मिश्रा, राहुल कुमार सहित अन्य शामिल थे।
26 May 2022
