Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, 17 अप्रैल, जिला शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा समर बहादुर सिंह द्वारा पत्र जारी कर बताया कि पूर्व में सभी प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों का संचालन ग्रीष्म अवकाश के पूर्व तक पूर्वाह्न 6:00 से 11:00 तक करने का आदेश दिया गया था।

उन्होंने कहा कि पुनः जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन के आदेश के आलोक में उक्त समय में संशोधन करते हुए विद्यालय का संचालन पूर्वाह्न 6:30 बजे से 11:30 बजे तक करने की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से जिले के सभी निजी विद्यालयों में भी लागू  होगा।