Breaking News

#MNN@24X7 बीपीएससी (BPSC) द्वारा ली गयी तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला है। पूर्व मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि बिहार के करोड़ों युवाओं और अभ्यर्थियों का जीवन बर्बाद करने वाले बिहार लोक सेवा आयोग का नाम बदलकर अब बिहार लोक पेपर लीक आयोग कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार हर मोर्चे पर विफल है तथा बिहार में शासन का इकबाल खत्म हो गया है। कहा कि पेपर लिक मामला बिहार सरकार की विफलता का परिचायक है। इस परीक्षा को रद्द कर पुनः परीक्षा लिया जाना चाहिए एवं दोषियों पर कार्रवाई किया जाना चाहिए।