Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, 14/12/2023 को यह महोत्सव दरभंगा जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष, राजीव कुमार चौधरी के दरवाजे पर किया जाता है। इस महोत्सव में ६०० जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। लाभार्थियों को नाश्ते का पैकेट भी दिया गया। महोत्सव से पहले हनुमान नगर, बहादुरपुर, सिंघवारा प्रखंड के १७ पंचायतों से ६०० लाभार्थियों का चयन किया गया था। यह महोत्सव पिछले ३० सालों से आयोजित किया जाता है। इस बार इस महोत्सव का उद्घाटन श्रीमती सरोजा मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर प्रो. उषा झा, अंंजु झा, निशिता केनी, आकांक्षा, पार्थ सौरभ, अमर्त्य सौरभ, सुधीर कुमार चौधरी, संजीव कुमार चौधरी, राजीव कुमार चौधरी, संतोष कुमार यादव (हनुमान नगर प्रखंड प्रमुख), राम नरेश यादव, गौतम चौधरी, आशुतोष मिश्र, अभिषेक चौधरी (बंसीलाल) और अन्य अनेकों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।