#MNN@24X7 दरभंगा, पोलो मैदान स्थित प्रेक्षा गृह में सीपीएम की ओर से आयोजित संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ नागरिक जन सम्मेलन सीपीएम राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
सम्मेलन शुरू होने से पूर्व सैकड़ों मोटरसाइकिल के काफिले के साथ अभिनंदन किया गया और अगवानी कर कामरेड सीताराम येचुरी सीपीएम राज्य सचिव कमरेड ललन चौधरी विधायक दल के नेता अजय कुमार एवं राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती को अतिथि भवन से सम्मेलन प्रेक्षा गृह लाया गया।

पूरे सम्मेलन के दौरान हाल गगन भेदी नारों से गूंज रहा था। नागरिक जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीपीएम राष्ट्रीय महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी ने कहा कि देश की संविधान को बचाना है देश का संविधान हमें अधिकार देता है कि हम कैसे रहे धर्मनिरपेक्षता आर्थिक संप्रभुता की रक्षा करेंगे अपने धर्म की रक्षा करे परंतु दूसरे धर्म में हस्तक्षेप नहीं करेगे मगर भाजपा आरएसएस कि सरकार हिंदू मुस्लिम के बीच नफरत पैदा कर रही है धर्मनिरपेक्ष जनतंत्र संविधान की रक्षा के लिए आगे आना होगा।

उन्होंने कहा कि देश की संपत्ति का 50% हिस्सा देश की एक प्रतिशत लोगों के पास मोदी के मित्रों के पास चली गई। देश की 50%लोगों के लिए मात्र तीन प्रतिशत इन्हें दी जाती है।बिहार सरकार ने जातीय गणना करके इसे प्रकाशित कर बहुत बड़ा काम किया है। उन्हें हम इसके लिए सैल्यूट करते हैं।भारत सरकार को भी पूरे देश में जातीय जनगणना करना चाहिए। मगर जातीय गणना नहीं कराया जा रहा है। 2021 में जनगणना होनी चाहिए थी जो नहीं हुआ है। पूरे देश में जनगणना होने के बाद जो गरीब, दलित, पिछड़ी, अति पिछड़े हैं उन्हें इसका लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी शुरू से ही जातीय गणना के पक्ष में रही सरकार मनुवादी व्यवस्था को लागू करना चाहती है इससे हमें बचाना चाहिए सरकार अपने विरोधियों के पीछे सीबीआई ईडी आदि लगा देते हैं एवं लगभग 5000 लोगों पर सीबीआई एडी एवम अन्य जांच एजेसियो के द्वारा मुकदमे दर्ज किए गए परंतु 23 लोग ही दोषी साबित किए गए इंडिया गठबंधन को जिताना है और भाजपा को हराने का प्रयास करना है। राकेश सिंह टिकैत ने फिर से किसान आंदोलन शुरू किया है संयुक्त किसान आंदोलन आगे बढ़ेगा। जुड़ेगा भारत और जीतेगा इंडिया तब गांव और शहरों में भी दो सौ दिन रोजगार मिलेगा। 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को दो और तीन रूपये मुक्त अनाज मिलेगा। पुरानी पेंशन योजना लागू होगा। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा। भारत को बचाना है और नए भारत का निर्माण करना है। समुद्र मंथन से एक कलश अमृत का दूसरा कलस विष का निकाला था। गलत लोगों के पास अमृत कलश है उसे छीनकर सही लोगों के हाथ में अमृत कलश ले आना है।

उन्होंने कहा कि दरभंगा शहीदों एवम क्रांतिकारीओ का भूमि है। भूमि संघर्ष में दर्जनों नेताओं ने शहादत दिया है। उन्हें हम लाल सलाम करते हैं। शहादत एवं कुर्बानी के बदौलत आज भी दरभंगा जिले में जमीनों का संघर्ष तीव्र हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव मेंबिहार में सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित करने का आवाहन किया।

सीपीएम राज्यसचिव ललन चौधरी ने कहां की कामरेड विजयकांत ठाकुर ने जो आंदोलन दरभंगा से शुरू किया था जो पूरे राज्य में फैला है उसे और आगे बढ़ाना है। संघर्ष तेज करना है। संघर्ष से समाधान की ओर बढ़ना है। उन्होंने संघर्ष को तेज करते हुए संगठन को भी मजबूत करने पर बल दिया और कहा कि शोभन में एम्स निर्माण में भाजपा की सरकार अरंगा लगा रही है। उन्होंने 2024 के चुनाव में दरभंगा संसदीय क्षेत्र एवं समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा गठबंधन को हारने के लिए कमर कस तैयार रहने का आवाहन किया।

सीपीएम विधायक दल के नेता अजय कुमार ने कहा कि बिहार पहला राज्य है। जहां भाजपा को सत्ता से बाहर किया गया है। बिहार में हमने संघर्ष किया है, लड़ाई के बाद सरकार ने भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन देने एवं बुलडोजर नहीं चलने की घोषणा की, जमीन देने की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी सड़क से सदन तक किसान मजदूर की लड़ाई लड़ रही है और आने वाले दिनों में संघर्ष और तेज होगी।

नागरिक जन सम्मेलन में प्रस्ताव कर बहादुरपुर प्रखंड के शोभन में एम्स निर्माण, शहर के सभी ओवर ब्रिज निर्माण, सकरी हसनपुर रेल लाइन निर्माण, लहेरिया सराय स्टेशन पर सभी सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव के साथ साथ, महंगाई, बेरोजगारी, सांप्रदायिकता के खिलाफ संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का निर्णय लेते हुए 2024 में भाजपा को गद्दी से हटाने का संकल्प लिया गया।

सीपीएम के जिला सचिव मंडल सदस्य दिलीप भगत के धन्यवाद भाषण के बाद सम्मेलन की कार्रवाई समाप्त करने की घोषणा की गई। सम्मेलन में जिला सचिव मंडल सदस्य दिनेश झा, गोपाल ठाकुर, राम अनुज यादव, रामसागर पासवान, महेश दुबे, जिला कमेटी सदस्य सुधीर कांत मिश्रा, नीरज कुमार, रामप्रीत राम, नथनी कुमार झा, सुशील सिंह, सज्जन राय, सुशीला देवी, अनिल महाराज सुनील शर्मा, अनिल पासवान, लालतेश्वर पासवान, गणेश महतो आदि मौजूद थे।