Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा दिनांक 11/10/2024 को शिवेंद्रनाथ मिश्र पे० शम्भूनाथ मिश्र सा० मिश्रतोला थाना कोतवाली जिला दरभंगा दुर्गापूजा मेला देखने मिर्ज़ापुर गए। नवरत्न मंदिर के पास काफी भीड़ थी इन्होने अपनी मोटरसाइकिल लगाकर मेला देखने चले गए। वापस आये तो मोटरसाइकिल गायब है। इनके द्वारा दिनांक 15.10.2024 को दिए एक लिखित आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया।

अनुसंधानकर्ता के द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए CCTV चेक किया गया। cctv में स्पष्ट दिख रहा था की इनका मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा ले जाया जा रहा है। तत्पश्चात गुप्तचरों की तैनाती की गयी। दिनांक 16/10/2024 को सूचना मिली कि मिर्जापुर चौक के पास चोरी की गई मोटरसाइकिल पर दो लड़का सवार होकर जा रहा है। त्वरित कारवाई करते हुए चोरी गए मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। एवं दो विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। विधि विरुद्ध बालक से पूछताछ करने पर इन दोनो के निशानदेही पर चोरी की गई दो और मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर जोकि नगर थाना अंतर्गत चोरी गई थी जिसका कांड दर्ज किया गया, दूसरा मोटरसाइकिल टीवीएस आपाचे कुल 03 मोटरसाइकिल की बरामदगी की गयी। अग्रिम करवाई की जा रही हैं।

बरामदगी:-
* 01 टीवीएस मोटरसाइकिल
* 01 हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
* 01 टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल
* एक विवो कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल ।
* दो मास्टर चाभी |