जिला प्रशासन द्वारा अधियाची विभाग को किया गया जमीन हस्तांतरण।

#MNN@24X7 दरभंगा, 01 मार्च, दरभंगा सैन्य हवाई अड्डा पर रनवे एक्सटेन्सन एवं सिविल इन्कलेव के निर्माण हेतु भू-अर्जन की प्रक्रिया पूर्व में की गयी थी।
  
जिसके तहत जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा 10अक्टूबर 2022 को रनवे एक्सटेन्सन के लिए सदर अंचल, दरभंगा के मौजा -बेला, (टुकड़ा नम्बर – 01 एवं 02), थाना नम्बर- 516 एवं मौजा – बेलादुल्ला, थाना नम्बर – 513 तथा मौजा – बासुदेवपुर, थाना नम्बर – 449 की RFCTLARR Act – 2013   अन्तर्गत कुल – 24 एकड़ अधिग्रहित भूमि संयुक्त सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार, पटना को आधिपत्य सुपूर्द कराया गया था।
 
गौरतलब है कि रनवे एक्टेन्सन के लिए 24 एकड़ भूमि का तीनों अलग-अलग मौजा के लिए अधिसूचना का प्रकाशन 01 अप्रैल 2022 को तथा अधिघोषणा का प्रकाशन 01 जून 2022 को किया गया थी एवं सम्पूर्ण 24 एकड़ भूमि की कुल – 60 करोड़ 27 लाख 55 हजार 976 रूपये प्राक्कलित राशि थी।
  
इसके साथ ही सिविल इन्कलेव के लिए सदर अंचल अन्तर्गत मौजा – बासुदेवपुर, थाना नम्बर – 449 में RFCTLARR Act – 2013    अन्तर्गत कुल – 52.65 एकड़ भूमि का अर्जन किया जाना था, जिसकी प्राक्कलित राशि 02 अरब 82 करोड़ 16 लाख 33 हजार 532 रूपये है। उक्त भूमि के अर्जन की प्रक्रिया हेतु अधिसूचन का प्रकाशन 17 सितम्बर 2022 को एंव अधिघोषणा का प्रकाशन 28 दिसम्बर 2022 को की गयी थी।
  
सिविल इन्कलेव निर्माण के लिए कुल – 52.65 एकड़ अधिग्रहित भूमि को जिला प्रशसन द्वारा 28 फरवरी 2023 को संयुक्त सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार, पटना को आधिपत्य सुपूर्द कर दिया गया।
 
उक्त अवसर पर संयुक्त सचिव, मंत्रीमंडल सचिवालय, बिहार पटना (अधियाची पदाधिकारी) निशीथ वर्मा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, दरभंगा बालेश्वर प्रसाद एवं अन्य जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
 
उल्लेखनीय है कि दरभंगा हवाई अड्डा के विकास हेतु जिला प्रशासन द्वारा बिहार सरकार के 15वीं वित्त की राशि से 21 लाख की लागत से अस्थीय पार्किंग हेतु तत्काल हवाई अड्डा के सामने सड़क के बलग में सरकारी भूमि चिन्ह्ति कर पार्किंग का निर्माण कराया गया तथा पार्किंग का दर निर्धारण करते हुए निविदा प्रक्रिया अपना कर पारदर्शी तरीके से उच्चतम बोली लगाने वाले के साथ उक्त पार्किंग स्थल की बन्दोबस्ती कर दी गयी है एवं पार्किंग चालू है।
 
इसके साथ ही बिहार सरकार द्वारा एयरपोर्ट टर्मिनल से सीधे एस.एच. 105 को जोड़ने हेतु 308.50 लाख की लागत से 21 मीटर लम्बा 2 लेन आर.सी.सी. पुल का निर्माण वरीय परियोजना अभियंता, पुल निर्माण निगम, दरभंगा द्वारा कराकर निदेशक, एयरपोर्ट, दरभंगा को हस्तगत करा दिया गया, जिसपर यातायात चालू है।
 
वहीं उक्त पुल के ऊपर धूप एवं बरसात से बचने हेतु 56 लाख की लागत से शेड का निर्माण स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, दरभंगा – 01 द्वारा कराया गया।
 
एयरपोर्ट एवं रनवे की सुरक्षा का कार्य बिहार विशेष सशस्त्र सुरक्षा बल, दरभंगा द्वारा प्रतिनियुक्त जवानों द्वारा किया जा रहा है। अग्नि से सुरक्षा हेतु अग्निशमन कार्यालय से 20 जवान की प्रतिनियुक्ति एयरपोर्ट पर की गयी है।
 
चिकित्सा सुविधा हेतु अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक एम्बुलेंस, चिकित्सक एवं पारा मेडिकल कर्मियों की प्रतिनियुक्ति हवाई अड्डा पर किया गया है।
 
जिला प्रशासन द्वारा हवाई अड्डा के सामने से जयनगर वाली 0-2 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण हेतु अपर मुख्य सचिव, पथ निर्माण विभाग, बिहार को प्राथमिका के आधार पर अनुरोध किया गया है।
 
इसके साथ ही बी.एस.ए.पी. के अस्थायी आवासन हेतु एवं आतंकवाद निरोधक दस्ता हेतु हवाई अड्डा के बगल में स्थित 1200-1200 वर्गफीट सरकारी भूमि चिन्ह्ति कर हस्तांतरित कर दिया गया है।
 
बिहार सरकार द्वारा भवन निर्माण विभाग, दरभंगा के माध्यम से 2.27 करोड़ की लागत से व्यू कटर एवं रनवे फेन्सिंग का कार्य पूर्ण करया जा चुका है।