Breaking News

बेनीपुर। बहेड़ा थाना क्षेत्र के धरौड़ा-सकरी मुख्य पथ से इब्राहीमपुर जाने वाली पथ में हरिपुर गांव के पास शुक्रवार कि सुबह ट्रक की ठोकर लगने से एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना के संबंध में ग्रामीणों बताया विष्णुदेव झा की 65 वर्षीय पत्नी इंद्रा देवी सुबह में इब्राहीमपुर शिव मंदिर से पूजा करके अपने घर वापस आ रही थी। इसी दौरान इबराहीपुर की ओर जा रही गुड़ से लदा ट्रक ने ठोकर मार दी, जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। ग्रामीणों ने ट्रक और चालक को अपने कब्जे में लेकर घटना की सूचना बहेड़ा थाना पुलिस को दिया।

बहेड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा भेज दिया और ट्रक को जप्त करते हुए चालक को पुलिस अभिरक्षा में थाना पर लाया गया। चालक से पूछताछ के दौरान पुलिस को अपना नाम शगीर, यूपी के लखनऊ के रहने वाले हैं। वे ट्रक पर गुड़ लेकर व्यापारी को देने जा रहा था।