Breaking News


दरभंगा, 20 सितम्बर 2022 :- बिहार कर्मचारी चयन आयोग, पटना द्वारा आयोजित प्रथम इण्टर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा – 2014 के आधार पर राजस्व कर्मचारी के पद पर नियुक्त अभ्यर्थी को जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन के आदेशा के आलोक में उप विकास आयुक्त, दरभंगा अमृषा बैंस द्वारा दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में 04 नवनियुक्त राजस्व कर्मचारी को नियुक्त पत्र प्रदान किया गया।
  
उप विकास आयुक्त द्वारा 04 नवनियुक्त राजस्व कर्मचारी यथा – राकेश कुमार, पिता – महेन्द्र ठाकुर, विकास कुमार, पिता – प्रेमचन्द्र वर्मा, योगेन्द्र तिवारी, पिता – शेषनाथ तिवारी एवं परवेज आलम, पिता – कामुद्दीन अंसारी शामिल है, को नियुक्ति पत्र दिया गया। 
   
इस अवसर पर प्रभारी पदाधिकारी, स्थापना प्रशाखा-सह-भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, दरभंगा सदर राकेश रंजन, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा, आई.टी. प्रबंधक संजय कुमार सहनी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।