Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, अवर न्यायाधीश-सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा द्वारा बताया गया है कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना से प्राप्त आदेशानुसार दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर ए.डी.आर-सह-मध्यस्थता केन्द्र, व्यवहार न्यायालय दरभंगा में 16 नवम्बर 2023 को पूर्वाह्न 11:35 बजे कार्यशाला-विधिक जारूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

उन्होंने दरभंगा जिला के सभी पैनल अधिवक्ताओं, सभी पारा विधिक स्वयंसेवकों तथा सभी आमजनों से अनुरोध किया कि उक्त तिथि को उपरोक्त कार्यक्रम में भाग लेकर लाभ उठावें।