Breaking News


दरभंगा, 15 अक्टूबर 2022 :- नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में संयुक्त श्रम भवन, रामनगर, लहेरियासराय आई.टी.आई के निकट अवस्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से शिवशक्ति बायोटेक्नोलॉजी (SHIVSHAKTI BIOTECHNOLOGIES) द्वारा 19 अक्टूबर 2022 (बुधवार) को पूर्वाह्न 10ः00 बजे से 04ः00 बजे अपराह्न तक जॉब कैंप का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि नियोजक द्वारा *सेल्स ट्रेनी* के कुल – 50 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कर का आयोजन किया गया है, जिसमें 12वीं पास एवं उससे ऊपर (12th & Above) उत्तीर्ण अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 20 वर्ष से 34 वर्ष तक निर्धारित है।

उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैंप से सफल अभ्यर्थियों को 7,000 रुपये एवं अन्य भत्ते प्रतिमाह प्रथम दो माह प्रशिक्षण अवधि के दौरान एवं प्रशिक्षणोंपरान्त 10,000 रुपये एवं अन्य भत्ते प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैम्प में नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को बिहार के किसी भी जिले में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, इसलिए सभी वांछित अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठावें।
  
उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।
 
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना *बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।