Breaking News


दरभंगा। कामेश्वर सिंह,दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ के द्वारा विवि के कुलपति के कार्यालय के सामने शनिवार को तीसरे दिन भी कर्मियों की ओर से धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरना के माध्यम से कर्मियों ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं,तब तक हमारी ओर से आंदोलन जारी रहेगा।

शनिवार को कर्मचारी संघ की ओर से दो सदस्यों को कुलपति ने बुलाकर बातचीत की। मामला कुलसचिव और कर्मियों के बिच चल रहे विवाद को लेकर आक्रोशित कर्मीयो ने कहा कुलसचिव ने जिस तरह से विवि कर्मियों को अपमानित करने का काम किया गया हैं। विवि के इतिहास में बहुत बड़ी घटना कर्मियों के साथ किया गया है। जिसके बाद हम लोग धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा है।

इस बिच कर्मियों की ओर से कुलपति को शिस्टमण्डल ने एक ज्ञापन भी दिया। कुलपति ने भरोसा दिलाते हुए कहा के जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। वही दोनो ओर के लोगो को एक जगह बैठाकर समस्या का कोई हल निकाला जाएगा। फूल कुमार झा राजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री व दरभंगा जिला ट्रेड यूनियन कोआर्डिनेशन कमिटी के संयोजक साथ में केंद्रीय श्रमिक संगठन के बिहार कमिटी के सदस्य, सत्य प्रकाश चौधरी,बिहार राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ, पटना के प्रदेश अध्यक्ष, शंकर यादव धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया।

मौके पर उन्होंने कहा कर्मचारियों की मांग नहीं मानी जाती है तो जिला के सभी कर्मचारी कार्यालय के कर्मचारी समर्थन में उतरेंगे।धरना पर अनिल कुमार झा,अध्यक्ष,सुनील कुमार सिंह, सचिव,डॉ रविंद्र कुमार मिश्रा,कुंदन भारद्वाज,गोनु प्रसाद, अभिमन्यु कुमार,रंजीत कुमार, कौशल महतो,गोपाल उपाध्याय ,लक्ष्मण झा,अभिषेक झा,सोमनाथ झा, सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीगण धरना पर बैठे थे।

वही अनिल कुमार झा ,अध्यक्ष, विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ ने कहा कर्मचारियों के समर्थन में मिथिला लोक कला मंच की सैकड़ों छात्राओ ने धरनास्थल पहुंचकर धरना को अपना समर्थन दिया और कहा अगर ऐसे कुलसचिव को नहीं हटाया जाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी सारी जवाबदेही विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

इसमें मंच की ओर से खुशी कुमारी, प्रतिज्ञा कुमारी, मुस्कान खातुन, कुमकुम कुमारी,आचल कुमारी, गुनगुन कुमारी पायल कुमारी के साथ साथ सैकड़ों छात्राए धरना दिया। पेंशनर समाज कर्मचारी संघ का0 सि0द0 सं0 विश्वविद्यालय दरभंगा के पेंशनर्स समाज के संयोजक रघुनंदन लाल कर्ण ने भी अपना लिखित समर्थन दिया हैं। धरना दे रहे कर्मियों ने कहा आगे आंदोलन जारी रहेगा।