Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, 14 अगस्त 78वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजना संध्या 6:00 बजे से 8:30 तक प्रेक्षागृह में किया जाएगा। उत्कृष्ट कलाकारों को चयन कर जिलाधिकारी दरभंगा के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा । इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उत्कृष्ट कलाकारों के द्वारा भी रंग रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा को समन्वय करने का निर्देश दिया गया है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए उत्कृष्ट कार्यक्रम का चयन किया जाना है,जिसके लिए एक समिति का गठन किया गया है जिनमें जिला शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा,जिला सूचना एवं जन-संपर्क पदाधिकारी दरभंगा एवं जिला खेल पदाधिकारी दरभंगा को प्रतिनियुक्त किया गया है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं को चयनित किया जाएगा। उत्कृष्ट कलाकारों को पुरस्कृत किया जाएगा।