Breaking News

दरभंगा। स्वच्छता अभियान को लेकर बहादुरपुर प्रखंड के दिलावरपुर पंचायत के कई वार्डों में स्वच्छता पर्यवेक्षक विकास कुमार पासवान के नेतृत्व में पंचायत के वार्ड नंबर 10 में जीविका दीदी के समक्ष सैकड़ों ग्रामीणों के साथ स्वच्छ गांव गौरव हमारा अभियान तथा सूखा कचरा और गीला कचरा के बारे में बताया गया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सूखा कचरा को हमेशा नीला डब्बा में और गीला कचरा को हरा डब्बा में रखा जाए।