Breaking News

दरभंगा, 11 जून 2022 :- अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत निवारण)-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, दरभंगा अजय कुमार द्वारा आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि मुख्य सचिव, बिहार एवं जिलाधिकारी, दरभंगा के निर्देशानुसार सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को क्षेत्रीय भ्रमण एवं निरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित है।
 
उक्त के आलोक में अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत निवारण)-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा अपने आवंटित विभिन्न पंचायतों की जाँच कर जाँच प्रतिवेदन समर्पित किया जाता है। जिसके कारण अब जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में सुनवाई बुधवार के बदले शुक्रवार को किया जाएगा।