ऋण वापसी के लिए पात्र लाभुक, जो बेरोजगार है, वे अपना शपथ पत्र 15 जून से 30 जून 2022 तक डी.आर.सी.सी में जमा कर सकते हैं।
दरभंगा, 17 जून 2022 :- विकसित बिहार की सात निश्चय के अन्तर्गत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 01 अप्रैल 2018 से बिहार सरकार द्वारा बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के माध्यम से अधिकतम 04 लाख रुपये शिक्षा ऋण उपलब्ध करा रही है, वह राशि साधारण ब्याज की दर से लड़कों के लिए 04 प्रतिशत तथा लड़कियों एवं दिव्यांगों के लिए 01 प्रतिशत ब्याज दर निर्धारित है।
वैसे लाभुक जो ऋण वापसी के लिए पात्र हो गए हैं, लेकिन फिर भी वह किसी कारण से बेरोजगार हैं या किसी भी माध्यम से आय का आरंभ नहीं हुआ है उनके द्वारा शपथ पत्र जमा करना अनिवार्य है। शपथ पत्र जमा करने की प्रक्रिया 15 जून 2022 से आरंभ हो गयी है और 30 जून 2022 तक शपथ पत्र जमा किया जा सकता है।
शपथ पत्र हेतु हलफनामा के लिए आवेदक एम.एन.एस.एस.वाई पोर्टल पर अपने कैंडिडेट लॉगइन से डाउनलोड कर एक सौ रुपये का स्टांप पेपर पर प्रिंट कराकर वसूली को निलंबित करने के लिए कैंडिडेट लॉग इन से अपलोड कर सकते हैं।
साथ ही साथ शपथ पत्र/ हलफनामा की मूल प्रति बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के जिला स्तरीय कार्यालय में 30 जून 2022 से पूर्व जमा करनी होगी। जिससे अगले 6 माह के लिए शिक्षा ऋण की वसूली की प्रक्रिया स्थगित रहेगी।
विस्तृत जानकारी जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, दरभंगा स्थित बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के सहायक प्रबंधक, योजना से सम्पर्क स्थापित कर प्राप्त किया जा सकता है।
उपरोक्त जानकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना दरभंगा के द्वारा दी गयी।