#MNN@24X7 दरभंगा, आज दिनांक 1 फरवरी 2025 को फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की सदर प्रखंड ईकाई की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष श्री विनोदानंद झा के अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय, दरभंगा में दिन के 2 बजे आयोजित की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से सभी ने हड़ताल को सफ़ल बनाने का निर्णय लिया। बैठक में कोषाध्यक्ष एजाज सादिक ने कहा कि यह हड़ताल हमारे मान सम्मान से जुड़ा है। वहीं वरिष्ठ विक्रेता सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि यह हमारे रोजी रोटी का सवाल है। इससे हम समझौता नहीं कर सकते हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए युवा विक्रेता अखिलेश राय ने कहा कि सभी को एक जुट रहना है। बैठक में सीताराम यादव, मो कैसर, रवि भास्कर, मो नौशाद, मो क्यूम, बैद्यनाथ, रणजीत साह, विद्यानंद मिश्र, सभी पैक्स अध्यक्ष के अलावे दर्जनों विक्रेताओं ने भाग लिया।
बैठक को अध्यक्षीय संबोधन में विनोदानंद झा ने कहा कि आप सभी अपनी चट्टानी एकता को बनाए रखे हम जरूर कामयाब होंगे। बैठक को सचिव अमीरी लाल यादव ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ समाप्ति की घोषणा किए।