मुख्य अतिथि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा।

पौधा रोपन कर प्रकृति के प्रति मजदूरों के प्रेम का स्मरण किया।

#MNN24X7 दरभंगा, 01 मई, एक दिवसीय श्रमिक जागरूकता सह विधिक शिविर का आयोजन श्रम संसाधन विभाग दरभंगा एवं विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के सह संयोजन से उप श्रमायुक्त कार्यालय,दरभंगा मे किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम अधीक्षक अधिनियम किशोर कुमार झा के द्वारा किया गया।

साथ ही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरती कुमारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा उपस्थिति थे।

दीप प्रज्ज्वलित कर एक दिवसीय श्रमिक जागरूकता सह विधिक जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर श्रम अधीक्षक द्वारा मजदूरों को जागरूक करते हुए विभिन्न कानूनो के बारे मे बताया।

मजदूरों के कल्याण से संबंधित सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। इसके पश्चात विभिन्न प्रखण्डों से आये हुए श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी के द्वारा संबोधन किया गया।

इसी क्रम में श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी,सिंहवाड़ा द्वारा न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, 1948 एवं बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत जानकारी दी गयी।

श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी,बेनीपुर द्वारा बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना एवं बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड तथा बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना की जानकारी दी गयी।

स्वंयसेवी संस्थान के प्रतिनिधि एवं श्रमिक यूनियन के प्रतिनिधियों द्वारा मजदूर की समस्याओं को रखते हुए श्रम विभाग के योगदान को सराहा गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सचिव विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के द्वारा विभिन्न श्रम कानूनों की जानकारी देते हुए मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दिलाने की बात कही गयी।

साथ ही उन्होंने बाल श्रम उन्मूलन हेतु समाज को जागरूक करने एवं बाल विवाह जैसी कुप्रथा की रोकथाम हेतु श्रम विभाग एवं स्वंयसेवी संस्थाओं से अपील की गयी।

उन्होंने मजदूर दिवस की ऐतिहासिक एवं मजदूरों के हक कीे बात के क्रम में प्रसिद्ध कवि मनोज मुुंतशिर की कविता मजदूरों की अभिलाषा पर आधारित कविता का जिक्र किया।

‘मजदूर है हम और मानते है कि तुम से थोड़ा अलग है, तुम्हारे जिस्म, लहू और हड्डियों से बने है, हमारे सिमेंट एवं गिट्टीयों से, तुम माँ के कोख से जन्म लेते हो और हम कारखानों के भट्टी से।

तत्पश्चात् सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकार,दरभंगा द्वारा उप श्रमायुक्त कार्यालय प्रागंण में वृक्षारोपन कर प्रकृति के प्रति मजदूरों के प्रेम का स्मरण किया।

श्रम अधीक्षक किशोर कुमार झा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम के समापन करने की घोषणा की गयी।