Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, 17 जनवरी जिले में ठंड का मौसम और कम तापमान विशेष रूप से सुबह और शाम के समय में जारी है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।

जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत दरभंगा जिला के सभी निजी / सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में वर्ग-08 तक शैक्षणिक गतिविधियों को दिनांक 19.01.2025 तक प्रतिबंध लगाता हूँ।

वर्ग-08 से उपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियाँ पूर्वाह्न 09.00 से एवं अपराह्न 03.30 बजे के बीच पर्याप्त सावधानी के साथ संचालित की जा सकती है। विद्यालय प्रबंधन को एतद् द्वारा निदेश दिया जाता है, कि वे ऊपर उल्लिखित आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निधारित करेंगे।

परीक्षा हेतु संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा। शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी विद्यालय के अवधि में उपस्थित रहेगें।

यह आदेश दिनांक-19.01.2025 तक प्रभावी रहेगा।