Breaking News

दरभंगा जिलाधिकारी दरभंगा के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार में परिवादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

जिलाधिकारी राजीव रौशन ने आज जनता के दरबार में 45 से अधिक मामलों की सुनवाई किया और कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को कहा कि शिकायतों को निष्पादन में प्राथमिकता देना सुनिश्चित करें।

उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी प्रत्येक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में 1:00 बजे अपराह्न से आए हुए परिवादियों की शिकायतों का निष्पादन करने हेतु हर संभव प्रयास करते हैं।

आज के जनता दरबार में राजस्व विभाग,भूमि विवाद, अतिक्रमण आदि के मामलों का निष्पादन किया गया तथा मामलों को शीघ्र निष्पादन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजस्व नीरज कुमार दास, उप निदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद,जिला कल्याण अधिकारी आलोक कुमार,डीसीएलआर सदर संजीत कुमार,पूजा कुमारी आईटी सहायक एवं अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित थे।